जलालाबाद के रिहान की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद के कस्बा जलालाबाद में एक सड़क हादसे में घायल नौजवान लड़के की मौत हो गई आपको बता दे कि मौहल्ला काजियान निवासी रिहान अंसारी पुत्र फैज़ान अंसारी उर्फ फैज़ू साइकिल वाला उम्र 19 वर्ष सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे राहगीरों की सूचना पर उपचार के लिए पूजा अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर जौली ग्रांट ले जाते हुए भागुवाला से पहले रिहान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना आज शाम 6 से 7 बजे के बीच जलालाबाद से लालुवाला धनौरा रोड पर बने फ्लाहे आम इस्लामिक स्कूल के पास रखे ट्रांसफॉर्मर वाले मोड़ पर बाइक स्लिप होने से हुई। बाईक स्लिप होने पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे उसके सर के साथ साथ शरीर पर गम्भीर चोटे आई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घरवालो को सूचना दी। दुर्घटना की सूचना से परिवार के कोहराम मच गया आनन फानन में घरवाले तड़पते रिहान को अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर ले जाने की सलाह दी। रिहान की जान बचाने के लिए घरवाले हायर सेंटर जौली ग्रांट की और दौड़ पड़े लेकिन भागुवाला से पहले ही रास्ते मे रिहान की मौत हो गई।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

ये एक ब्रेकिंग है विस्तृत जानकारी जल्द ही नीचे दिए गए लिंक पर दी जायेगी।

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

https://youtube.com/@bijnorexpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago