खुलासा: बिना वेंटिलेटर के ही चल रहा हैं बिजनौर का जिला अस्पताल कोरोना से लड़ाई के लिए मिले 24 वेंटिलेटर फांक रहे धूल

🔹अस्पताल प्रशासन के पास वेंटिलेटर को चलाने के लिए कार्डियोलोजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट और कोई टेक्नीशियन ही नहीं है,

🔹वहीं जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी क़िल्लत है, तीमारदार द्वारा बनाई गई वीडियो हुईं वायरल,

Corona updated: बिजनौर में कोविड मरीजों के इलाज के लिए बिजनौर जिला अस्पताल में रखे 24 वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं, वेंटिलेटर को चलाने के लिए ना तो कार्डियोलोजिस्ट, मौजूद और ना ही एनेस्थेटिस्ट इतना ही नहीं कोई टेक्नीशियन भी मौजूद नही है, हैरानी होती है ऐसे सिस्टम पर जहां बिजनौर सीएमओ ने वैटिंलेटर पचास लाख की कीमत से खरीदे लेकिन ये 24 वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं

आपको बता दें कि बिजनौर में पिछले साल कोविड से बचाव के लिये वेंटिलेटर खरीदे तो गये लेकिन कभी चले ही नहीं ऐसा नहीं है कि बिजनौर में करोना पेशेंट्स कम हो इस समय तीन हजार कोरोना मरीज है सरकारी आकडों के अनुसार 75 मरीजों की भी मौत हो चुकी है जबकि हकीकत मे मौतों की संख्या कहीं ज्यादा है, अधिंकाश मरीजों को मुरादाबाद या मेरठ रैफर कर दिया जाता है

सवाल यह उठता है जब सारी सुविधाएं उपलब्ध है तो स्टाफ की कमी का रोना क्यों गाया जा रहा है। बिजनौर के जिला अस्पताल में कोविड वार्ड में दस वेटिलेटर लगे हुये है लेकिन कोई नहीं चलाया जाता है। वहीं चौदह वेटिलेटर मय बैडो के साथ स्टोर रूम में धूल फाक रहे हैं।

बिजनौर के जिला अस्पताल के सीएमएस डा.ज्ञान चंद से जब इन वेंटिलेटरो के बारे में जानकारी ली तो साहब ने बताया कि पिछले साल कुल 24 वेटिलेटर खरीदे गये थे। दस वेटिलेटर कोविड वार्ड मे रखे है लेकिन स्टाफ नहीं होने की वजह से चलते नहीं है। वेंटिलेटर को चलाने के लिये स्टाफ नहीं है इस लिये किसी प्राईवेट डाक्टर से उनको चलवाने की बात की जाएगी

बिजनौर अस्पताल में 24 वेंटिलेटर फांक रहे हैं धूल- खुलासा.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/GVD7G_Xq7MM

Oxygen update: कोरोना महामारी को लेकर भले ही प्रदेश सरकार लाख दावे करें लेकिन यह दावे झूठे साबित हो रहे हैं। लगातार अस्पतालों में ऑक्सीजन मरीजों को नही मिलने के कारण जहां मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है तो वही इस महामारी में अस्पताल से सरकारी डॉक्टर भी नदारद है।

बिजनौर जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर नही मिलने के कारण मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। मरीजों द्वारा ही अस्पताल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक बेटे ने अपने पिता की मौत की वीडियो भी वायरल कर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस वायरल वीडियो को लेकेर स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है

आपको बता दें कि बिजनौर जिला अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर नही मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि ऑक्सीजन सिलेंडर तो जरूर मरीज के पास रखे हैं लेकिन मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि इन सिलेंडरों में ऑक्सीजन नहीं है साथ ही अस्पताल में जिन डॉक्टरों को मरीजों की देखभाल के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है वह भी अपनी सीट पर नहीं बैठे हैं।

वायरल वीडियो में एक बेटे ने अपने पिता की मौत की वीडियो भी वायरल कर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में तीमारदारों का आरोप है कि सुबह 7:00 बजे से कोई भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं है मरीज राम भरोसे ही अस्पतालों में पड़े हैं।

जब इन मरीजों की समस्याओं को लेकर बिजनौर सीएमओ विजय यादव पर फोन पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन तक नही उठाया काफी प्रयास के बाद भी सीएमओ के फोन पर बात नहीं हो पा रही है

ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मरीजों को लेकर कितनी सतर्कता बरती जा रही है। कोविड-19 को लेकर भले ही सरकार लाख दावे करें लेकिन यह सारे दावे झूठे साबित हो रहे है

बिजनौर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत, वीडियो वायरल.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं, और वेंटीलेटर वालीं न्यूज़ भी थोड़ी देर के बाद,

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago