बिजनौर में रिश्ते फिर हुए तार-तार भाई ने ही भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

▪️बिजनौर एसपी नीरज जादौन ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

जनपद बिजनौर थाना क्षेत्र नहटौर में रंजिश के चलते परिवार के लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे के आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

आप को बता दे कि ग्राम खजुरा जट में जबर सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 32 वर्ष का अपने तहेरे भाई विजयपाल सिंह, अमरपाल, फूल सिंह आदि से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी।

बताया जाता है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार की सायं करीब 5: बजे आरोपियों ने जबर सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी।जब जबर सिंह अपने खेत पर गन्ना काट रहा था।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान में अफरा तफरी मच गई।किसान घटना स्थल की और दौड़े जब तक आरोपों युवक को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने युवक को सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया।जहां चिकित्सको युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर कोतवाल सुशील कुमार, एसपी पूर्वी धर्म सिंह, सीओ अफजलगढ़ सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच और मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दो।

बताया जाता है कि मृतक युवक की 7 माह पूर्व शादी हुई थी।मृतक की पत्नी विकलांग है।ये बताया है कि आरोपी आए दिन मृतक के परिवार से पहले से ही रंजिश रखते थे और आए दिन झगड़ा करते रहते थे।

ये भी बताया जाता है कि 5 दिन पूर्व मृतक जान से मारने की धमकी मिली थी।जिसकी शिकायत परिजनों ने थाना नहटौर को दी थी।युवक को हत्या से गांव में कोहराम मचा हुआ है।सुरक्षा की गांव पुलिस बल तैनात है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago