Categories: साहनपुर

साहनपुर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर रही क्षेत्रीय पुलिस चौकन्ना


पुलिस की सतर्कता से पूरे बिजनौर में कहीं नही निकला जुलूस

बिजनौर न्यूज़:- नगर पंचायत साहनपुर में भी कोविड महामारी के चलते सरकार के अनुपालन के अनुसार मोहर्रम के कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लागू लॉकडाउन की वजह से इस वर्ष मोहर्रम पर ताजिया के साथ किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलने दिया गया। साहनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मैराज अहमद ने खुद जगह जगह पहुंचकर सभी नगरवासियों से शांति बनाने व कानून का पालन करने की अपील की, एवं पुलिस मौके बल के साथ मौजूद रहें।

नजीबाबाद थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि  आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी पहले ही दे दी गयीं थी। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिले के सभी थानों में आयोजित शांति समिति की बैठक में कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए मोहर्रम के मौके पर जुलूस नहीं निकालने पर सभी ने सहमति जताई है। जिले में सुरक्षा को ले व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पैनी नजर रखने को कहा गया है. एसपी ने कहा कि पहले से चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। नगर चौकी प्रभारी कमल किशोर ने बताया कि उन्होंने पिछले कई दिनों से मोहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की है।


डीएम रमाकांत पांडे ने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम के अवसर पर अलम, ताजिया, सिपर अथवा आखाड़े का कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा।शस्त्र प्रदर्शन भी नहीं होगा और लाउडस्पीकर और डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ताजिया नही रखा जायेगा और अखाड़े का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago