बिजनौर में किसानो से 15 किलो प्रति कुंतल अतिरिक्त धान व धन की मांग की गई, धान में कमियां व ना खरीदी पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना ।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसानों का धान नगीना तहसील के धान क्रय केंद्र चंदन वाला उर्फ मुर्तजापुर सोसाइटी में विभिन्न कमियां बता कर खरीदा नहीं जा रहा था किसानों ने बताया उनसे अतिरिक्त 15 किलो प्रति कुंतल व 200 रुपये की मांग का जा रही थी जिसका विरोध किसानों द्वारा किया जा रहा था।

किसानों के द्वारा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को सूचना आईटी सेल जिला अध्यक्ष अचल शर्मा को दी गई जिस पर वह महा मौके पर पहुंचे और प्रशासन की ओर से नगीना देहात थाना प्रभारी एवं तहसीलदार नगीना मौजूद रहे ।

धान खरीद में भारी गोलमाल पाया गया जिसमें किसान से 15 किलो प्रति कुंटल अतिरिक्त धान की मांग की गई एवं ना देने पर धान में कमियां बताई गई।

ऐसे में सामंजस्य न बनने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा सभी किसानों से वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने की उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर किसान का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अचल शर्मा ने बताया 14 तारीख से आज 21 तारीख तक केवल 14 कुंटल धान तुला आखिर धान कब खरीदा जाएगा इस चीज को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा

बाईट : अचल कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन

नगीना से रहमान अल्वी की रिपोर्ट

बिजनौर एक्सप्रेस “ख़बर सबसे पहले”

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago