कल सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मिठाई व राखी की दुकानें खुली रहेंगी,

मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने कहा है कि रक्षाबन्धन के पर्व के दृष्टिगत 02 अगस्त, 2020 को प्रदेश में राखी व मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। कोविड-19 व संचारी रोगों पर नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान हेतु शनिवार व रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बन्दी निर्धारित है।

मुख्यमंत्री जी ने विगत 03 वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत 02 अगस्त, 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे से 03 अगस्त, 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घंटे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबन्धन के पर्व पर पुलिस को सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रक्षाबन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए, कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए और पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago