बिजनौर में फाँसी लगा रहे युवक की डायल 112 के कमांडर राजपाल व पायलट रामबहादुर ने बचाई जान।

जनपद बिजनौर के थाना धामपुर अंतर्गत आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर PRV4334 ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति की बचाई जान।

आपको बता दे कि बिजनौर के थाना धामपुर में दिनांक 22 नवम्बर 2023 की शाम 5 बजकर 49 मिनट पर परिजनों ने यूपी-112 को सूचना दी कि, उनके बेटे ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा रहा है. सूचना पर तत्काल कमांडर राजपाल व पायलट रामबहादुर ने चंद मिनट में ही मौके पर पहुंच त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों की मदद से कमरे का दरवाज़ा तोड़कर देखा तो युवक कमरे की छत से लगे पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा कुर्सी के सहारे पंखे से फांसी का फंदा लगाए हुए फांसी लगाने का प्रयास कर रहे युवक को नीचे उतारा गया और समझाया बुझाया, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी गई । परिजनों ने बताया युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने के लिए अपने कमरे का दरवाज़ा बंद कर लिया था टीम की सूझबूझ एवं तत्परता की इलाके में तारीफ हो रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago