Categories: अफजलगढ़

नरभक्षी बाघ की तलाश करेंगी गोमती व आशा नामक हथिनी

Bijnor: रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में आतंक के पर्याय बन चुके आदमखोर बाघ की तलाश के लिए वन विभाग ने अब कार्बेट पार्क के दो हाथियों को भेजा है जहां दोनों हाथियों से जंगल का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है

सर्च ऑपरेशन के पहले दिन वन विभाग को किसी तरह की कोई कामयाबी नहीं मिली हाथियों द्वारा 6 किलोमीटर अभियान चलाया गया जहां डॉक्टर और ट्रेंकुलाइजर की टीम हाथी पर बैठ कर पूरे दिन बाघ की तलाश में जुटी रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
कार्बेट के ढिकाला जोन से फतेहपुर में हमलावर बाघ को तलाशने के लिए लाई गई आशा और गोमती हथिनी बुधवार सुबह छह बजे से सर्च अभियान में शामिल हुई नजर आने पर हथिनी के ऊपर बैठे वन्यजीव चिकित्सक ट्रैंकुलाइल गन का इस्तेमाल करेंगे।

गौरतलब है कि फतेहपुर रेंज से ग्रामीण इलाकों में बाघ का आतंक लगातार जारी है पिछले 3 महीनों में बाघ ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है ऐसे में ग्रामीणों की भारी दबाव और मांग के बाद वन विभाग पिजरा और ट्रैप्स कैमरे के माध्यम से बाघ की तलाश करता रहा लेकिन वन विभाग को कोई कामयाबी नहीं मिली

ऐसे में अब वन विभाग ने हाथी के माध्यम से बाघ की तलाश में जुटा हुआ है । वन क्षेत्राधिकारी ख्यालीराम आर्य ने बताया कि बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया जिसमें हाथों द्वारा 6 किलोमीटर की दूरी तय की गई लेकिन बाघ का कोई मूवमेंट नहीं मिला, उन्होंने बताया कि आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा

अफजलगढ़ से संगम चौहान की यह रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago