बिजनौर में हड़ताल के चलते डीजल पेट्रोल खत्म होने की सूचना से पम्पों पर वाहनों की कतारें लगी। देखें वीडियो

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।बिजनौर में सड़क सुरक्षा नियमों में बदलाव को लेकर हड़ताल के चलते पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की कतारें लगी। जिले के कई पेट्रोल पम्पों पर डीजल पेट्रोल खत्म होने की सूचना सोशल मीडिया पर फैली पेट्रोल खत्म होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही सोशल मीडिया में आने वाले दिनों में ईंधन की कमी के खबरें वायरल होते ही लोगों ने पेट्रोल पंप पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं बिजनौर शहर व अन्य तहसील क्षेत्रो व गाँवो में पेट्रोल पंप भारी भीड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रही हैआपको बता दे कि देश और प्रदेश के साथ ही शहर में भी ट्रक, बस सहित अन्य वाहनों के ड्रायवरों द्वारा हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल सोमवार सुबह से जारी रही। इस कारण पेट्रोल-डीजल के टैंकर भी पेट्रोल पम्प तक नहीं पहुंचे है।केन्द्र सरकार द्वारा हिट एण्ड रन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 102 (1)(2) संसद में पारित किया गया है। लेकिन अभी लागू नही किया गया है इस कानून में पूर्व के सजा के नियम में बदलाव करते हुए सरकार ने वाहन से टक्कर मारकर भागने वाले ड्रायवर की सजा बढ़ाकर 7 से 10 वर्ष करने के साथ ही जुर्माने का प्रावधान किया गया है, जबकि पूर्व में इस कानून के अंतर्गत 3 वर्ष की सजा का प्रावधान था।इसी कानून का देश और प्रदेश सहित शहर में चालको द्वारा ट्रक, बस सहित अन्य वाहनों का संचालन बंद करने के साथ सड़कों पर किया जा रहा है केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया गया नया हिट एण्ड रन कानून सभी प्रकार के वाहन चालकों के लिये है। यह कानून अकेले ट्रक, बस, डम्पर या टैक्सी वाहन चालकों के लिये नहीं बनाया गया है। प्रायवेट वाहन चलाने वाले भी यदि कानून का उल्लंघन करते हैं तो उन पर भी यही सजा का प्रावधान लागू होगा, लेकिन फिलहाल इस कानून का विरोध ट्रक, बस के ड्रायवरों द्वारा ही किया जा रहा है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago