Categories: किरतपुर

किरतपुर में प्रोपर्टी डीलर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं चल पाया हैं,

▪️मृतक व्यक्ति ने देहरादून में प्रोपर्टी डीलर था

Bijnor: किरतपुर स्थानीय मोहल्ला कमकरान निवासी एक प्रोपर्टी डीलर ने पंखे से लटक कर आत्म हत्या करली जिससे परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नही हो सका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला कमकरान निवासी ज्ञानेश्वरानन्द रस्तौगी जनरेटर वालो का लगभग 50 वर्षीय पुत्र संजीव रस्तौगी बीती रात अपने घर पर अलग कमरे में भला चंगा सोया हुआ था परिवार में उसका कोई विवाद भी नही हुआ था। जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

आज सुबह सवेरे जब संजीव रस्तौगी ने अपने कमरे का दरवाजा नही खोला तो परिजनों को चिंता सताने लगी उन्होंने दरवाज़ा खट खटाया परन्तु कमरे से कोई जवाब नही मिल पाया तब परिजनों ने संजीव रस्तौगी को कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन भी रिसीव नही किया तब परिजनों की चिंता और बढ़ गई किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख कर उनके पैर तलों की ज़मीन खिसक गई।

संजीव रस्तौगी के गले में बैड शीट का फंदा पड़ा हुआ था और वह पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और बैड पर लिटाया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार व एसआई दिगम्बर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

पुलिस को मौके से कोई सोसाइड नोट नही मिला सीओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया।
मृतक संजीव रस्तौगी सम्पन्न परिवार का सदस्यता था वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम करता था उसके एक लड़का और एक लड़की है। संजीव रस्तौगी ने किन कारणों के चलते आत्म हत्या की यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा

किरतपुर से मोहम्मद परवेज़ की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago