पशु रोग नियंत्रण योजना एवं मिशन नारी शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन

आज नजीबाबाद तहसील के ग्राम हकीमपुर काजी में कालू सिंह के आवास पर उत्तर प्रदेश योगी सरकार की योजना के अंतर्गत पशु रोग नियंत्रण योजना एवं मिशन नारी शक्ति के तहत पशुपालन विभाग नजीबाबाद के द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसान महिलाओं को जागरूक कर अपने अधिकारों की जानकारी दी तथा 51 किसान महिलाओं को उनके पशुओं के लिए निशुल्क दवाई का वितरण किया गया।

बिजनौर न्यूज़ आज की, Bijnor News Aaj Ki

पशु रोग नियंत्रण योजना के तहत पशुओं की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाई निशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर पशु-चिकित्सा अधिकारी नजीबाबाद विनोद कुमार पाल ने उपस्थित सभी किसान भाइयों एवं किसान महिलाओं को जागरूक करते हुए योगी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और समय समय पर अपने पशुओं की जांच करा कर टीकाकरण कराने को कहा।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन पशु चिकित्सा अधिकारी नजीबाबाद डा विनोद कुमार पाल के कुशल नेतृत्व में और अतिथि के रूप में निमंत्रित भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे के आथित्य में किया गया। किसान महिलाओं को निःशुल्क दवाई का वितरण ग्राम की शिक्षित जागरूक महिला श्रीमती गीता रानी के द्वारा किया गया।


इस अवसर पर- पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार पाल, मुख्य अतिथि भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे,पशुधन प्रसार अधिकारी बलवंतसिंह, वेदप्रकाश सिंह,सुनील कुमार,परवीन कुमार,नितिन कुमार, जितेंद्र सिंह,जुगल किशोर,योगेश कुमार, गांव के गणमान्य व्यक्तियों में- भारत सिंह,कालू सिंह,महिपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सरोज देवी,मूंगा देवी, चमनी देवी व समरीन जहां आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Report By – Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago