कोरोना वबा के खात्मे की दुआ के साथ मुक़म्मल हुई रमज़ान मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज़

मुक़द्दस रमज़ान रहमतो बरकतों व मग़फिरत का वो पाक महीना जिसे साल के बाकी 11, महीनों पर फज़ीलत हासिल है, इसी लिए इस महीने को बाकी महीनों का सरदार माह का नाम भी दिया जाता है।

इस पाक महीने में रखे गए रोज़े, पढ़ी गई नमाज़, और बाकी नेकियों का बदल भी अल्लाह रब्बुल इज्ज़त बाकी महीनों में कई गई इबादत से ज़ियादा अता फरमाते है।

ऐसा नही है की रमज़ान की बरकतें व रहमतों से सिर्फ़ मुस्लिम ही फेज़याब होते है बल्कि तमाम मज़ाहिब के मानने वाले भी इस पाक महीने की रहमतों से फेज़याब होते है और इस मुबारक महीने का एहतराम करते हुए बहुत से गैर मज़ाहिब के लोग रोज़े भी रखते है।

इस बरक़त वाले महीने को पिछले साल से कोरोना नाम की वबा की नज़र लगी हुई है जिसे हम क़ुदरत द्वारा दी गई परेशानी तो नही कहेंगे इस वबा को तमाम इंसानो पर हावी भी हमारी गलतियों ने किया है, जबतक हम क़ुदरत के बनाये हुए निज़ामों में अपने तरीके से फेर बदल करते रहेंगे तब तक हम इंसानो के ऊपर इस तरह की वबाओ का हावी होना जारी रहेगी।

हमने हवा की कीमत नही समझी पेड़ पौधे काट बड़ी बड़ी इमारते बना अपना वक़ार बुलन्द करते रहे जिसका सिला हमे ये मिला कि आज हम कुदरती हवा (ऑक्सीजन) को तरस रहे है।

इतने पर भी हम सुधरने का नाम नही ले रहे और क़ुदरत की दूसरी अनमोल नेमत पानी की बर्बादी करना मालदारी की निशानी समझ रहे है, जहां एक बाल्टी पानी से नहाया जा सकता है वहा समरसेबल चला सेकड़ो बाल्टी पानी बहा रहे है इतना ही नही मवेशी पालने वाले तो नहाने वालो से भी सो गुना पानी अपने मवेशियओ को नहलाने व उनकी गोबर नालियों में बहाने में फ़ख्र महसूस कर रहे है।

ऐसा ही चलता रहा यो वो दिन दूर नही, आज हवा के लिए तरस रहे है कल पानी के लिए तरसना पड़े। ख़बर लम्बी हो गई है हो सकता है ख़बर को पढ़ने वाले अपने बैनरों में छापने वाले इतनी लंबी ख़बर पढ़ व छाप ना सके। बरहाल ख़बर के उनवान पर आते है, नगर की मस्जिदों में आज रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज़ भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए व इस बीमारी से तमान इंसानो की सलामती की दुआ के साथ मुक़म्मल हुई।

रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago