बिजनौर में थाने से दारोगा जी हुए फरार पुलिस कर रही है तलाश।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।बिजनौर में एक दारोगा पर आय से अधिक संपत्ति मामले में रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज होते ही थाने से एक दारोगा फरार हो गया दारोगा ने अपना मोबाइल बंद कर लिया । विजिलेंस टीम ने दारोगा अनोखेलाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।दारोगा अनोखेलाल वर्तमान में नूरपुर थाने में तैनात है।आपको बता दे कि जनपद के थाना नूरपुर में तैनात उप निरीक्षक अनोखे लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व तैनाती के जनपद सम्भल में रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने सम्भल में रिपोर्ट दर्ज होने की तो पुष्टि की, लेकिन इस सम्बंध में और कोई जानकारी देने से मना कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक अनोखेलाल जनपद सम्भल में तैनात थे, उसी दौरान किसी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत की थीं। विजिलेंस की जांच में शिकायत सही पाई गई, तो जांच के बाद विजिलेंस ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक अनोख लाल नूरपुर थाने से फरार हो गए और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया हैं। हैं। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम ने उप निरीक्षक अनोखेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरु कर दी।संभल जिले में तैनाती के दौरान वर्ष 2020 में एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने शिकायत पर जुनावई पुलिस चौकी इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दरोगा अनोखे लाल गंगवार ने जमीनी विवाद में हुई एनसीआर में दर्ज शिकायतकर्ता को कार्रवाई से बचाने के लिए उससे रिश्वत ली थी। दारोगा जी को एंटी करप्शन के टीम प्रभारी उदल सिंह ने गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद संभल जिले के तत्कालीन एसपी यमुना प्रसाद ने दरोगा अनोखेलाल गंगवार को निलंबित कर दिया था।ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago