बिजनौर में गंगा स्नान के मेले में आसमान से लेकर पानी तक रहा पुलिस का पहरा।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी। Edited by : Bijnor Express। न्यूज डेस्क, बिजनौर

बिजनौर में गंगा स्नान के मेले में आसमान से लेकर पानी तक पुलिस का पहरा। श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान के मेले में पुलिस ने की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी जनपद मे अलग -अलग गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई ।

बिजनौर विदुर कुटी, नांगल , गंगा बैराज, बालावाली , गंगा घाटों पर पुलिस के रहे पुख्ता इंतजाम।  विदुर कुटी गंगा मेले में आने वालें श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दिया भरोसा मेले में दिखाई दिए पुलिस के कड़े इंतजाम ।

आपको बता दे कि जनपद बिजनौर के गंज क्षेत्र में पुलिसअधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत विदुर कुटी दारानगरगंज में गंगा स्नान मेले का भ्रमण एवं घाटों का निरीक्षण किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं समस्त तैयारियों की समीक्षा की , सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें । जनपद के कोने-कोने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से हजारों पर्यटक यहां आकर स्नान कर धर्म लाभ उठाते हैं।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpress


https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago