पुलिस ने मुस्लिम फंड कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना शेरकोट पुलिस द्वारा नारी स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिये महिलाओं/छात्राओं को जागरुक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस द्वारा नगर के मुस्लिम फंड कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और महिला उपनिरीक्षक अल्पना सिंह ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोई भी परेशानी, उत्पीड़न या छेड़छाड़ की घटना होने पर घबराए नहीं, बल्कि पुलिस सहायता हेल्पलाइन नंबर पर काल करें। यदि आते-जाते कोई परेशान करता है तो डरने के बजाए हिम्मत दिखाते हुए इसका विरोध करें। साथ ही इसकी जानकारी अपने स्वजन के साथ-साथ शिक्षकों और पुलिस को भी दें। एसआइ विपिन कुमार, महिला हेड कांस्टेबल योगिता, गौरव सिरोही मौजूद रहे

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago