बिजनौर में बिना मास्क लगाए लोगो के काटे चालान, 5 लाख से ज्यादा का वसूला जुर्माना

देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए योगी सरकार लगातार जनता से मास्क लगाने की अपील कर रही है। बिजनौर जिले का प्रशासन भी जनता से मास्क लगाकर जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहा है साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक भी कर रहा है

यूपी में 8 बजे से नाइट कर्फ्यू का एलान करने के बाद भी जनता इसका पालन नही कर रही जिसके चलते पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लघंन कर रहे दुकानदारों की दुकानें बंद करवाई और कोविड गाइडलाइन का पालन नही कर रहे लोगो का चालान कर 5 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला।

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए वीकली लौकडाउन लगाने के आदेश दिए गए हैं और बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो के चालान कर सख्ती के साथ निपटने के आदेश जारी किए हुए हैं। इसके बावजूद भी बिजनौर जिले की जनता बिना मास्क लगाए सड़कों पर बेवजह घूम रही है जिसको देखते हुए बिजनौर कोतवाली शहर की आभकारी पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार द्वारा बिजनौर शहर के डाकघर मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया

पुलिस द्वारा बिना मास्क लगाए सड़कों पर बेवजह घूम रहे लगभग 20 से 25 लोगों के चालान कर एक हजार प्रति चालान जुर्माना वसूला गया। जनपदीय पुलिस द्वारा बिना मास्क घूम रहे 668 व्यक्तियो का चालान कर 5,26,250/रूपये का जुर्माना वसूला गया। चौकी इंचार्ज द्वारा लोगों को घरों से बाहर बेवजह नहीं निकलने की अपील की गई और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता को जागरूक भी किया गया।

जनपदभर में बिना मास्क लगाए लोगो के काटे जा रहे हैं चालान, दरअसल देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए योगी सरकार लगातार जनता से मास्क लगाने की अपील कर रही है। बिजनौर जिले का प्रशासन भी जनता से मास्क लगाकर जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहा है साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक भी कर रहा है आज बिजनौर में आज मिले कोरोना के 191 पॉजिटिव नये केस, एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 1369

आप को बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए वीकली लौकडाउन लगाने के आदेश दिए गए हैं और बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो के चालान कर सख्ती के साथ निपटने के आदेश जारी किए हुए हैं।

इसके बावजूद भी बिजनौर जिले की जनता बिना मास्क लगाए सड़कों पर बेवजह घूम रही है जिसको देखते हुए बिजनौर कोतवाली शहर की आभकारी पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार द्वारा बिजनौर शहर के डाकघर मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा बिना मास्क लगाए सड़कों पर बेवजह घूम रहे लगभग 20 से 25 लोगों के चालान कर एक हजार प्रति चालान जुर्माना वसूला गया। चौकी इंचार्ज द्वारा लोगों को घरों से बाहर बेवजह नहीं निकलने की अपील की गई और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता को जागरूक भी किया गया

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago