पुलिस ने काटा चालान तो भिड़ गई युवती, दारोगा की टोपी और ATM कार्ड को किया डिग्गी में बंद । देखे वीडियो

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में पुलिस चेकिंग के दौरान चालान काटे जाने पर एक यवुती भड़क गई।बीच-बचाव करने पर उसने पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिसके बाद युवती ने चालान काटने वाले दारोगा की टोपी व एटीएम कार्ड अपनी गाड़ी की डिक्की में बंद कर दिया।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। काफी देर बाद जब राहगीर ने महिला को समझाया तो वह शांत हो गई और दरोगा टोपी व एटीएम को वापस कर दिया।यह मामला समतामूलक और 1090 के बीच गोमती नदी के पुल का है। जब एक महिला पुल पर पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसकी स्कूटी की तस्वीर ली। फोटो लेने के बाद महिला ने कहा कि उसके कागजात पूरे हो चुके हैं,तस्वीर क्यों ली जा रही है?पुलिसकर्मियों ने कहा कागजात की बात नहीं है।उन्होंने 1090 चैराहे पर सिग्नेल जंप किया है।

बताया जा रहा है कि महिला गुस्से में थी। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से मिली। काफी गरमागरमी में महिला ने पुलिस के साथ अभद्रता की और उसकी टोपी व एटीएम उठा लिया और उसे स्कूटी में बंद कर दिया। इसके बाद बीच सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। महिला रोती रही।

इस बीच राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद राहगीर ने महिला को समझाकर शांत कराया। शांत होने के बाद महिला ने राहगीरों के कहने पर टोपी और एटीएम वापस कर दिया। इस पूरी घटना को लेकर वीडियो वायरल हो गया।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ़ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago