बिजनौर में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला करने वाले को पुलिस ने दबोचा।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा पर दिनांक 30.11.2023 को वादिनी द्वारा पर तहरीर दी कि दिनांक 29.11.2023 को अभियुक्त उबैद पुत्र बुन्दु निवासी मौ० शेखान तलाई कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर ने वादिनी के साथ छेडछाड की तथा विरोध करने पर उबैद व उबैद के परिजनों ने वादिनी के पति व जेठ के ऊपर जान से मारने की नियत से लाठी डंडो से हमला किया। तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा पर मु0अ0सं0 642/23 धारा 354/307/323/324/506 भादवि बनाम 1. उबैद पुत्र बुन्दु 2. आसिफा पत्नी बुन्दु 3. निदा पुत्री बुन्दु व 4. बुन्दु पुत्र शौकत निवासीगण मौ० शेखान तलाई कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर पंजीकृत किया गया।

अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.11.2023 को थाना स्योहारा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बुन्दु पुत्र शौकत निवासी मौ० शेखान तलाई कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago