चाँदपुर रोडवेज बस स्टैन्ड से बॉइक चोरी करने वाले चोर को ही झांसा देकर झपट ली चोरी की बाईक। पुलिस की गिरफ्त में आये चोर ने बताया।

Reported by: आफ़ताब आलम | Edited by : Bijnor Express | चाँदपुर | बिजनौर|उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर में दिनांक 28.08.2024 को चांदपुर डिपो पर कार्यरत लिपिक श्री अंशुल वर्मा पुत्र स्व० श्री लोकेश वर्मा निवासी मौ० पतियापाडा कस्बा व थाना चांदपुर जनपद बिजनौर ने थाना चांदपुर पर तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा रोडवेज बस स्टैन्ड, चांदपुर से वादी की मोटरसाइकिल स्पेलन्डर प्रो रजि० नं0 UP20AN-0581 को चोरी कर लिया गया तथा यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर पर मु0अ0सं0 0432/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त गौरव पुत्र हरिओम शर्मा निवासी मौहल्ला दारानगर गंज थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश में आया। थाना चांदपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त गौरव पुत्र हरिओम शर्मा निवासी मौहल्ला दारानगर गंज थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गौरव उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 28.08.2024 को रोडवेज बस स्टैण्ड से उसने मोटरसाइकिल स्पेलेन्डर प्रो नं0- UP20AN-0581 चुराई थी जिसे वह अपने साथ गंज ले गया था। वहीं पर उसे एक लडका मिला जिसका नाम पता उसे मालूम नही है, झांसा देकर उपरोक्त मोटरसाइकिल को लेकर कही चला गया जो वापस नही आया। अब उपरोक्त मोटरसाइकिल कहां है उसे कोई जानकारी नहीं है।

बिजनौर एक्सप्रेस पर सूचना व विज्ञापन लगाने व सभी महत्वपूर्ण व बड़ी खबर देने के लिए व्हाट्सएप पर मैसज करे 9193422330

BijnorExpressLive | BijnorExpress | News | BijnorExpressNews

बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल बिजनौर का एक मात्र लोकप्रिय हिंदी समाचार पोर्टल व यूट्यूब चैनल है। हम राजनीति, खेल, सामाजिक, मनोरंजन और अन्य खबरों को कवर करते हैं। बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ लोगों में चैनल होने की ख्याति को बनाए रखता है। चैनल उन मुद्दों को उजागर करने का काम करता है जो महत्व के हैं और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।

Official website:
bijnorexpress.com

Like us on Facebook: BijnoreExpress

Follow us on Twitter : bijnorexpress2

Follow us on Instagram: bijnorexpress2

Download App on
playstore : BijnorExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago