Categories: साहनपुर

Bijnor: साहनपुर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

बिजनौर। नगर पंचायत सहानपुर के एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पडा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

रविवार को नगर पंचायत साहनपुर के एक युवक द्वारा फेसबुक अकाउंट पर सांप्रदायिक टिप्पणी के मामला सामने आने पर साहनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कमल किशोर ने  त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया गया कि मोहम्मद जकी पुत्र मोहम्मद वसी निवासी मोहल्ला जरुफसाजान सहानपुर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर भावनाएं भड़काने संबंधी टिप्पणी की है। सामाजिक वातावरण खराब न हो इसी के मद्देनजर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी मोहम्मद जकी को गिरफ्तार किया गया है और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago