PM मोदी ने लगवाई स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’, साथ ही की अपील- टीका लगवाएं, भ्रम से बचें ।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैक्सीन की पहली खुराक ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज सुबह-सुबह पीएम मोदी को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। बता दें कि 1 मार्च से देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने भी टीका लगवाया।

पीएम मोदी ने इस बाबत एक फेसबुक पोस्ट में खुद जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि AIIMS में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली। हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए कम समय में काम किया है। जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, मैं उन सभी से अपील करता हूं कि वह टीका लगवाएं। साथ ही हम सबको मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाना है । प्रसार भारती न्यूज़ सर्विस द्वारा किये गये एक ट्वीट के अनुसार पुड्डुचेरी निवासी सिस्टर पी निवेदा ने प्रधानमंत्री को भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन का टीका लगाया ।

बता दें क़ि आज से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर निशुल्क लगाया जायेगा । वहीं, निजी क्लिनिकों एवं केंद्रों पर उन्हें इसके लिए शुल्क देना पड़ेगा। कुछ देशों में मिले वायरस के नए स्वरूप के मद्देनजर केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भी आगाह किया कि सख्त पाबंदी में किसी तरह की ढिलाई से हालात जटिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ़ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago