गांव-गांव जागकर मतदान का सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रहीं हैं:- रीता बुइयार

🔹बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से आये”

Bijnor: चुनाव एक मताधिकार है, जिसके द्वारा जनता अपने मताधिकार से ईमानदार उम्मीदवार का चुनाव करती है, वो ईमानदार उम्मीदवार जनता के अधिकारों की वकालत निष्पक्ष रूप से करता है, क्या ऐसा हो रहा है, सोचना जनता को है कि क्या जनता उम्मीदवार का चुनाव करते समय ये सावधानी अपनाती है

जब हम पंचायत चुनाव में ही जाति धर्म रंग भाषा अमीरी गरीबी छोड़कर एक ईमानदार उम्मीदवार का चुनाव नहीं कर सकते है, तब लोकतंत्र की बात करना बेईमानी है”

चुनाव में न तो उम्मीदवार को पैसा खर्च करना चाहिए, और न ही जनता को उम्मीदवार का पैसा खर्च करना चाहिए, क्योंकि यदि उम्मीदवार चुनाव में पैसा खर्च करेगा तो, फिर पैसा कमायेगा भी, ये कोई व्यापार नहीं है, यदि व्यापार करना है तो व्यापार करो, फिर सामाजिकता या राजनीति क्यों

आप को बता दें कि रीता बुइयार जनपद बिजनौर की इकलौती दलित महिला एक्टिविस्ट हैं जो हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखती है, और अपने समाज को लगातार जागरूक करने का कार्य कर रहीं हैं,

जय संविधान के नारे से उन्होंने जनपदभर में अपनी अलग पहचान बनाई हुईं हैं, वहीं बेबाकी से अपनी राय जाहिर करने पर रीता बुइयार जेल भी जा चुकी हैं, आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र वह कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से अपने सही मताधिकार का उपयोग करने की अपील कर रहीं हैं,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago