अभिभावकों ने स्कूल पर जबरन फीस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया

बिजनौर न्यूज़:- बिजनौर एम डी पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किया प्रदर्शन स्कूल प्रशासन द्वारा फोन पर फीस  जमा करने के दबाव को लेकर स्कूल प्रशासन से मिलने पहुंचे थे अभिभावक एम डी पब्लिक स्कूल के अंदर ना जाने देने को लेकर अभिभावकों ने किया स्कूल गेट पर प्रदर्शन अभिभावकों का आरोप लॉकडाउन मेंं व्यापार पर पड़े प्रभाव को लेकर फीस जमा करने में जताई असमर्थता कहा जब स्कूल बंद है तो बिल्डिंग लैब फीस और अनेकों प्रकार फीस का मतलब ही नहीं बनता देने का अभिभावकों ने लॉक डाउन की फीस माफी की भी मांग की।


दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के मंडावर रोड स्थित एम डी पब्लिक स्कूल का है जहां अभिभावकों ने एम डी पब्लिक स्कूल पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन लगातार अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहा है जिसको अभिभावक लॉक डाउन की वजह से जमा करने में असमर्थ है क्योंकि अभिभावक मीडियम क्लास से ताल्लुक रखता है जो नौकरी पर्सनल कारोबार आदि करता है और लॉक डाउन की वजह से वह प्रभावित हुआ है यह लोग ऑनलाइन क्लास लगा रहे हैं अगर यह क्लास में 40 से 50 बच्चे हैं तो मुश्किल से ऑनलाइन क्लास में चार पांच या 10 बच्चे ही जुड़ रहे हैं क्योंकि मीडियम क्लास के लोगों पर किस पर मोबाइल नहीं है किसी पर लैपटॉप नहीं है कोई अभिभावक मोबाइल नौकरी पर साथ ले जाता है दुकान पर अपने साथ ले जाता है और बच्चे की पढ़ाई प्रभावित रहती है यह लोग फीस जमा न करने पर नाम काटने का दबाव बना रहे हैं हमारी मांगे हैं कि जब से लॉक डाउन लगा है 3 महीने की फीस माफ की जाए और उसके बाद से जब से ऑनलाइन क्लासेज चल रही है उसकी हम फीस नहीं देंगे बल्कि हम ऑनलाइन क्लासेस की ट्यूशन फीस हम देंगे हम एक्स्ट्रा कोई भी फीस नहीं देंगे।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago