Bijnor: शासन प्रशासन चाहे लाख दावे करें लेकिन बिजनौर में मरीजों को नहीं मिल रहे हैं ऑक्सीजन सिलेंडर जनपदभर में ना जाने कितने लोगों ने ऑक्सीजन ना मिलने से अपनी जांन गंवा दी हैं,
आज हमारी टीम जब धामपुर में स्थित अग्रवाल गैस डिपो पर पहुंची तो वहां ऑक्सीजन गैस लेने वाले लोगों की लम्बी लाइन लगी हुई थी,
जब हमारी टीम ने उनसे बात की तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हम लगातार तीन दिन से यहां आ रहे हैं
सुबह 6:00 बजे से आते हैं और शाम तक लाइन में गैस मिलने का इंतजार करने के बाद चले जाते हैं इस संबंध में जब वहां मौजूद गरीबों के मालिक अंकित अग्रवाल से वार्ता की तो उन्होंने बताया यहां 3 दिन से गैस नहीं है
काफी लोग आकर वापस चले जाते हैं, उन्होंने कहा कि मेरे पास गैस उपलब्ध नहीं हैं कहां से दूं ऊपर से ही गैस नहीं आ रही है,
सरकार शासन और प्रशासन चाहे लाख दावे करें लेकिन यहां सब खोखले नजर आ रहे हैं, धामपुर में ऑक्सीजन की किल्लत पिछले 10 दिनों से लगातार चल रहीं हैं,
धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये रिपोर्ट
Youtube Link👇👇
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…