बिजनौर पंचायत चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM की बड़ी छलांग, जानिए कहाँ क्या हुआ

🔹बिजनौर पंचायत चुनाव में असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी खोला खाता,

🔹नजीबाबाद ब्लॉक के वार्ड संख्या 5 से नीलम उर्फ खुशबू की रिकॉर्ड जीत,

बिजनौर में असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की ग्रैंड एंट्री जलीलपुर ब्लॉक से AIMIM पार्टी के उम्मीदवार सलीम जीते, AIMIM की बिजनौर में यह पहली बड़ी जीत है,

सलीम जिला पंचायत सदस्य

वहीं दूसरी और AIMIM बिजनौर की समर्पित प्रत्याशी नीलम उर्फ खुशबू ने नजीबाबाद ब्लॉक के वार्ड संख्या 5 से रिकॉर्ड 5500 वोटों से जीत दर्ज की है, ऐसा पहली बार हुआ है जब इस सीट किसी उम्मीदवार ने इतने वोट पाये हो, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में नगीना विधानसभा क्षेत्र से AIMIM की उम्मीदवार थी नीलम उर्फ खुशबू,

नीलम उर्फ खुशबू पंचायत चुनाव सदस्य

आप को बता दें कि नजीबाबाद ब्लॉक की वार्ड संख्या 5 को रिजर्व करते हुए इसे दलित समुदाय के लिए रिजर्व कर दिया था, यही वजह बनी नीलम उर्फ खुशबू की जीतने में, दरअसल नीलम दलित समुदाय से आती हैं और उनके पति मुस्लिम समुदाय से, जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई मुस्लिम समुदाय नीलम उर्फ खुशबू के लिए टूट पड़ा और जनपद की रिकॉर्ड सबसे बड़ी जीत दर्ज करवा दी,

बिजनौर से AIMIM पार्टी के के युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट Mashruf Kamaal ने भी ग्राम प्रधान का चुनाव जीत लिया हैं,

Mashruf Kamaal ग्राम प्रधान

बिजनौर की एक और पंचायत सदस्य की सीट हल्दौर ब्लॉक वार्ड संख्या 26 सीट पर AIMIM पार्टी जीतने से रह गयीं जहाँ जाहिद एहसास मात्र 14 वोटों से हार गयें हैं, आरोप लगाया जा रहा हैं की बीजेपी नेता और पंचायत जिला अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने धांधली कर AIMIM के डाँ जाहिद अहसास को 14 वोटों से हरवा दिया है,

जाहिद एहसास

बिजनौर की सबसे हाई-प्रोफाइल मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक से शाहनवाज़ राना पत्नी इंतेखाब राना ने रूचि वीरा की पुत्री स्वाति वीरा को 2,456 हराया, यहां पर भी AIMIM पार्टी का एंगल देखने को मिला और AIMIM समर्थकों ने शाहनवाज़ राणा की पत्नी को जिताने में भरपूर सहयोग किया,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago