यूपी के सियासी दंगल में ओवैसी की एंट्री, राजभर से मुलाकात के बाद गठबंधन का फैसला

🔹छोटे दलों से मिलेंगे दिल❤️ ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर किया गठबंधन का फैसला,

🔹शिवपाल यादव की पार्टी के साथ गठबंधन का भी कर चुके हैं इशारा

Uttar Pradesh: आगामी विधानसभा चुनावों में गठबंधन पर AIMIM सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने आज लखनऊ में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ मुलाकात की,

वहीं पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर अब्दुल मन्नान असदउद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में AIMIM पार्टी में शामिल हुए,

AIMIM पार्टी के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने (Asaduddin Owaisi) ने बिहार में मिली सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर नजरें टिका दी हैं सीधे तौर पर कहा जाए तो ओवैसी ने प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की।

राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर स्थित एक होटल में ओवैसी और राजभर के बीच मुलाकात हुई। राजभर के साथ मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। यूपी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में सवाल पर ओवैसी ने कहा, ‘अभी हम दोनों आपके सामने बैठे हुए हैं। हम राजभर जी की लीडरशिप में साथ खड़े हैं और काम करेंगे

ओवैसी यूपी में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकते हैं। राजभर के साथ मुलाकात से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी ओवैसी के साथ मिलकर लड़ने का संकेत दे चुके हैं। शिवपाल कह चुके हैं कि जितनी भी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां हैं, हम उन सभी पार्टियों से बात करेंगे।

वहीं शिवपाल भी असदउद्दीन ओवैसी की तारीफ कर चुके हैं, जिससे जग जाहिर होता है कि उनकी और से भी इस गठबंधन को हरी झंडी हैं,

“बिजनौर एक्सप्रेस

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago