बिजनौर में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक हाईवे पर पलटा। ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर के शेरकोट मे नेशनल हाइवे 74 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया जिसके कारण ट्रक मे भरा सारा गन्ना हाईवे पर बिखर गया ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को पलटता देख ट्रक से कूद कर बामुश्किल अपनी जान बचाई जबकी ट्रक का अगला हिस्सा पुरी तरह से टूट गया।

ट्रक ड्राइवर शोवीर सिंह ने बताया की वो बढ़ापुर के जाफरपुर सेंटर से गन्ना भरकर अफजलगढ़ मील पर लेकर जा रहा था इस दौरान जैसे ही वो शेरकोट नेशनल हाईवे पर आर यू एम इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा तो अचानक ट्रक का नक्का टूट गया और ट्रक में गन्ना ओवरलोड भरा होने के कारण ट्रक हल्का-हल्का हाईवे पर पलटने लगा।

ट्रक को पलटता देख ड्राइवर शोवीर सिंह ने ट्रक से कूदकर बामुश्किल अपनी जान बचा ली जल्दी जल्दी में ट्रक से कूदने समय ड्राइवर के गुम चोट आई है। उधर ट्रक हाईवे पर पलटने की सूचना मिलते ही कांस्टेबल गौरव सिरोही कांस्टेबल नितिन मौके पर पहुंचे और जाम लगने वाली स्थिति को संभाला

स्थानीय लोगो का कहना है की अगर ट्रक की बगल से कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल क्रेन मशीन की मदद से दूसरे ट्रक मे गन्ना भरवाकर ट्रक को हाईवे से हटवा दिया गया और हाईवे पर वाहनो का आना जाना पूरी तरह से चालू करवा दिया गया है

देखिए हमारे संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्ट

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago