संस्था के एक साल पूरे होने पर पूजन किया आयोजन

नजीबाबाद न्यूज़:-  नजीबाबाद क्षेत्र की राधे राधे वैलफेयर सोसायटी की ओर से संस्था के एक वर्ष पूरे होने पर संस्था के सदस्यों ने मोहल्ला मकबरा के एक मंदिर में एकत्रित होकर सुन्दर काण्ड का आयोजन किया। संस्था के सदस्यों द्वारा इस मौके पर कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की, व क्षेत्र के सामाजिक समस्याओं का निवारण के लिए भी प्रयासरत रहने का भी अनुरोध किया। मोहल्ला मकबरा में श्री राधे राधे वैलफेयर सोसायटी की ओर से संस्था के एक वर्ष पूरे होने पर मोहल्ला मकबरा में सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया।

       राधे राधे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्री राम की पूजा अर्चना कर कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। सोसायटी की अध्यक्ष नीलम माहेश्वरी ने कहा कि भगवान श्री राम सभी के कष्ट हरते हैं। वहीं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से सभी कष्टों का निवारण होता है। उन्होनें सोसायटी के एक वर्ष पूरा होने पर सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सस्था की ओर से कोरोना काल में मास्क आदि का वितरण किया गया साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर नीलम माहेश्वरी, सचिव शैली शर्मा, कोषाध्यक्ष बॉबी शर्मा, सह सचिव नीरू तागरा आदि मौजूद रहे।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago