मुस्लिम राजपूत वैलफेयर एसोसिएशन (रजि०) की मीटिंग का हुआ आयोजन ।

मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग का आयोजन ग्राम मुढाला में मास्टर अजीम के आवास पर आयोजित की गई। मीटिंग में जिलाध्यक्ष बिजनौर मुफ्ती मोहम्मद नफीस ने कहा कि हमे अपने बच्चों को हर हाल में तालीम दिलानी चाहिए क्योंकि एक ये ही चीज है जिसे न कोई छीन सकता है न ही बांट सकता है।

मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष शाह आलम उर्फ शानू राजपूत ने कहा कि जो कौम तालीम हासिल नहीं करती वह कभी भी तरक्की हासिल नहीं कर सकती। शानू राजपूत ने बताया कि संगठन का विस्तार लगातार बढ़ रहा है संग़ठन से देश के सभी प्रदेशो कौम के लोग जुड़ रहे हैं। संगठन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। हमे अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने का भरपूर प्रयास करना चाहिए।

मास्टर अजीम ने कहा हमे बिना दान दहेज की शादियों के लिए भी प्रयास करने चाहिए। जिलाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद नफीस ने उपस्थित लोगों से संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।सभी वक्ताओं ने बोलते हुए कौम की तरक्की एवं कौम के बच्चों को तालीमयाफ्ता बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया।

मीटिंग की अध्यक्षता हाजी अमजद ने की।मीटिंग का संचालन मौ अमीर ने किया। मीटिंग में तालिब उर्फ़ भुरा नफीस अफजाल शाकिर सलीम आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे संवाद-दाता मौ० परवेज की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago