Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में हाथियों की हुई लड़ाई में एक हाथी की मौत।

Reported By : संगम चौहान | बिजनौर एक्सप्रेस | Afzalgarh, Bijnor, UP | Updated : 30 नवंबर , 2021

◾️अमानगढ़ मे मिला घायल हाथी का शव। आपस की लड़ाई में हाथी की मौत।

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज मे एक घायल हाथी का शव मिलने से वन महकमें मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी मे हाथी को पोस्टमार्टम किया गया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया से हाथी की आपसी संघर्ष का नतीजा माना जा रहा हैं।

क्षेत्रीय वनाधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के कोठीरो बीट के ब्लाॅक ए मे गश्त के दौरान एक घायल हाथी का शव मिला। हाथी का शव मिलने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गयी।मौके पर पहुंचे वन संरक्षक विजय वर्मा, प्रभागीय वन निदेशक डा.अनिल कुमार पटेल, उपप्रभागीय वनाधिकारी हरि सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

वन संरक्षक विजय वर्मा ने बताया कि नर हाथी की उम्र लगभग चालीस वर्ष है, हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। डा.कालिकरन, डा.किर्तिका शर्मा, डा.घनेन्द्र सिंह द्वारा हाथी पोस्टमार्टम पैनल में शामिल रहे।

अफजलगढ़ से हमारे संवादाता संगम चौहान की रिपोर्ट

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago