प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू सिंह पहुंचे बिजनौर में मृतका खिलाड़ी के घर

🔸आरोपी को दिलायेगे फांसी की सजा:- लल्लू सिंह

बिजनौर में 10 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर की खो खो खिलाड़ी युवती की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। वही आज इस घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह मृतका खिलाड़ी बबली के घर पहुंचे जहां उन्होंने इस दुखद घटना की परिजनों से जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ जो घटना हुई है वह काफी निंदनीय है। उनके द्वारा इस घटना को सदन में उठाया जाएगा और मृतका के परिवार वालों को हरसंभव उनके द्वारा मदद दिलाई जाएगी

दरअसल बिजनौर की कुटिया कॉलोनी निवासी खिलाड़ी बबली की बुरी नियत से दबोच कर उसकी गला घोंटकर हत्या करदी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 4 दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वही परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा किए गए खुलासे को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में परिजनों द्वारा हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई थी।

उधर प्रियंका गांधी के निर्देश पर आज कोंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह मृतका के घर पहुंचे और उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ जो घटना हुई है वह काफी निंदनीय है।

अभी इस मामले में जांच चल रागी है मृतका का फोन भी पुलिस को अभीतक बरामद नही हो पाया है। उनके द्वारा इस घटना को सदन में उठाकर और जो बाकी दोषी इस घटना में शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करवाकर उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाएगी

उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नही होती है तब तक कोंग्रेस पार्टी इस मामले में शांत नही बैठेगी और कोंग्रेस पार्टी हर सम्भव इस दुःखद घटना में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago