बिजनौर में डीएम के निर्देश पर “स्किलिंग यू” संस्था द्वारा मोटिवेशनल सेमिनार में छात्र-छात्राओं को स्किलिंग कोर्स करने के लिए प्रेरित किया।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर “स्किलिंग यू” संस्था द्वारा आईटीआई बिजनौर एवं राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, बिजनौर में मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित कर छात्र-छात्राओं को स्किलिंग कोर्स के लाभ की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका स्किलिंग कोर्स के प्रति प्रेरित किया।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन, बिजनौर द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में दिल्ली की संस्था स्किलिंग यू (Skilling You) जो आनलाइन स्किलिंग एजूकेशन के क्षेत्र में काम करती है, के साथ एम0ओ0यू0 साइन किया है, जिसमें उक्त संस्था द्वारा जिले के युवाओं को रोजगारपरक कोर्स जैसे- इंग्लिश स्पीकिंग, कम्प्यूटर स्किलिंग के कोर्स आदि कराकर उन्हें रोजगार के लिए विकसित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जिले के पंचायत सहायकों, आश्रम पद्धति विद्यालय की छात्राओं, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को स्किल डवलेपमेन्ट के लिए प्रमोट किया जायेगा। इससे एक ओर युवाओं का बौद्धिक विकास होगा वही दूसरी ओर उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होगेें।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में संस्था Skilling You के प्रबन्धक प्रवीण कुमार राजभर व संस्था के मोटिवेशनल स्पीकर अमन चौधरी द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिजनौर व राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, बिजनौर में मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्किलिंग कोर्स के लाभ की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका स्किलिंग कोर्स के प्रति प्रेरित किया गया।

उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं द्वारा स्किलिंग कोर्स के प्रति जोश एवं उत्साह प्रदर्शित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा स्किलिंग यू संस्था के मोटिवेशनल स्पीकर अमन चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago