जनपद बिजनौर की नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय में समस्त कर्मचारियों वे सफाई कर्मचारियों को दीपावली के शुभ अवसर पर सम्मानित कर मिठाई वितरित की गई ।

नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय में दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पंचायत जलालाबाद के सभा कक्ष में चैयरपर्सन पति श्रीमान लियाकत अली अंसारी की अध्यक्षता वे सभासद दीपक कुमार के संचालन में नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों वे सफाई कर्मचारियों को दीपावली के शुभ अवसर पर सम्मानित किया गया व मिठाई वितरित की गई ।

चैयरपर्सन पति लियाकत अली अंसारी जी ने अपने संबोधन में समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपना कार्य मेहनत और लगन से करने के लिए कहा और सुख दुख में सभी कर्मचारियों के हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

इस शुभ अवसर पर भाजपा से सभासद दीपक कुमार ने अपने संबोधन में समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों को बधाई दी व शुभकामनाएं देते हुए अपना कार्य बहुत ही मेहनत और लगन से करने पर धन्यवाद भी किया ।

समाजवादी पार्टी के पुर्व महासचिव महमूद कुरेशी उर्फ भोलू ने भी अपने उत्तम विचार रखते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी

इस शुभ अवसर पर जलालाबाद के खुर्शीद शेख जी ने भी अपने विचार रखते हुए सभी को बधाई दी ।

सभासद नदीम शेख ने भी सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी

इससे सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल और उत्साह बढ़ते हुए सभी कर्मचारियों ने धन्यवाद दिया और अपना कार्य मेहनत और लगन से करने का आश्वासन देते हुए एक दूसरे को बधाई दी

रिपोर्ट : इंजी आसिम जलालाबादी

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago