बिजनौर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

धामपुर।अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया था परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी जिस पर प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने वृद्धा की फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल कराया था और शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा था।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार सुबह करीब 70 वर्षीय वृद्धा धामपुर के सुमंगलम फार्म हाउस के पास नहटौर रेलवे ओवर ब्रिज से होकर पैदल गुजर रही थी। इस दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई सूचना पर पहुंची पुलिस में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

वृद्धा महिला की शिनाख्त ना हो पाने के कारण पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया था और प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने वृद्धा की फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल कराया था और शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा था काफी समय के बाद महिला की शिनाख्त श्रीमति जग्गो देवी बाल्मिकी बस्ती जैतरा थाना धामपुर के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया वृद्धा महिला के पोते की तरफ से अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी गई है शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago