बिजनौर के नगीना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर धीमरहेड़ी में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Bijnor:- पारिवारिक विवाद को लेकर आज एक बुजुर्ग की परिवार के लोगों द्वारा लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस बिजनौर भेज दिया है,

इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जनपद के नगीना थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर धीमरहेड़ी में पारिवारिक रंजिश को लेकर आज परिवार के लोगों ने एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी,

पता चला है कि बुजुर्ग युवक का बेटा हाल फिलहाल में ही परिवार की एक महिला को लेकर घर से चला गया था। बाद में महिला वापस भी घर लौट आई थी। जिसको लेकर परिवार के लोग रंजिश रख रहे थे।आज युवक का पिता जब अपने घर के गली के पास से जा रहा था तो परिवार के लोगों ने बुजुर्ग वीर सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर कर उनकी हत्या कर दी,

इस हत्या को लेकर एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि वीर सिंह नाम के बुजुर्ग की हत्या परिवार के ही रघुवीर, पप्पू व रामपाल आदि ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की है। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

बाईट डॉ धर्मवीर सिंह।एसपी

(Report by sahmshi)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago