बिजनौर में फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आपत्तिजनक फोटो तथा पाकिस्तान का प्रेम पड़ा भारी

बिजनौर के दो युवक फेसबुक पर अभद्र पोस्ट डालने पर गिरफ्तार सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आपत्तिजनक फोटो तथा पाकिस्तान से प्रेम सम्बन्धी फोटो पोस्ट करने के आरोपी को मंडावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तो वही दूसरी तरफ व्हाटसएप पर अपलोड की गई आपत्तिजनक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आहवाहन करते हुए लाल किले पर इस्लामिक झण्डे लहराने के सम्बन्ध में व्हाटसएप स्टेटस लगाने थाना कोतवाली देहात ने गिरफ्तार कर लिया है।

दोनो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर किसी फैजान नामक व्यक्ति द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के आपत्तिजनक फोटो तथा विरोधी देश (पाकिस्तान) से प्रेम सम्बन्धी फोटो पोस्ट किये गये थे। जिसकी शिक़ायत ट्विटर पर धनंजय टीम नामक एकाउंट से की गई पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए फेसबुक आईडी की जाँच की गई, जो फैजान राणा निवासी थाना मण्डावर जनपद बिजनौर की पाई गयी।

थाना मण्डावर पुलिस को उक्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में व्हाट्सएप स्टेटस पर बाहरे आलम नामक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आहवाहन करते हुए लाल किले पर इस्लामिक झण्डे लहराने के सम्बन्ध में लगाई गई थी जिसकी शिकायत ट्वीटर पर अवकुश सिंह ने व्हाटसअप स्टेटस देखकर की जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त बहारे आलम उर्फ सोनू निवासी रहमुल्ला कॉलोनी थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा वर्तमान परिवेश के दृष्टिगत सौहार्द बनाये रखने के उद्देश्य से जनपदीय सोशल मीडिया सेल को मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सूचनाओं का खण्डन करने एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago