Categories: नूरपुर

बीजेपी सरकार में सब का भविष्य अंधकार में :- नूरपुर से सपा विधायक नईमुल हसन

🔹नौजवान, किसान,मजदूर सब को सड़क पर लाने का काम कर रही प्रदेश और केंद्र की सरकार:-नईमुल हसन

Bijnor: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नूरपुर विधानसभा के नायक नंगला गाँव मे युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व नूरपुर विधायक नईमुल हसन ने किया।इस दौरान उन्होंने किसान, मजबूर और नौजवानों की लगातार हो रही बदतर हालत पर प्रदेश और केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला,

उन्होंने कहाँ भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार ने किसान,मज़दूर,और नौजवानों को बर्बाद करने का काम किया है।हर साल दो करोड़ रोज़गार देने का वादा करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने नौजवानों को नौकरी देने की बजाए सरकारी कम्पनियों का निजीकरण करके उनकी नौकरी छीनने का पाप किया है।

उन्होंने किसानो की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने किसानो को उनकी फ़सल का दुगुना देने का वादा किया था लेकिन इसके उलट उनकी फ़सलो तथा ज़मीनो को उद्योगपतियों को बेचने का क़ानून बना दिया है।अब देश का किसान लगभग दो माह से ठिठुरती मौसम मे इन काले कानूनो को वापस लेने के लिए दिल्ली की सड़कों पर बैठा है लेकिन तानाशाही सरकार के कान पर जूँ रेंगने को तैयार नही है,

साठ से भी ज़्यादा किसान भाई इस आंदोलन मे अब तक शहीद हो चुके हैं।लेकिन निर्दयी सरकार बंगाल मे घर घर चावल की भीख माँगने का ड्रामा कर रही है।इस कार्यक्रम का संचालन समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव सरफ़राज़ सिद्दीक़ी ने किया उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।इसके अलावा बीके कश्यप,अमजद सिद्दीक़ी,इमरान अहमद ,वक़ील अहमद गुर्जर,वसीम क़ुरैशी सहित कई नौजवान कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

(Bijnor Express)

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago