Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर में लूट की योजना बनाते समय चार बदमाश गिरफ्तार

▪️नूरपुर पुलिस ने पूर्व में लूटा हुआ माल भी बरामद किया।

बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए स्वाट टीम व नूरपुर पुलिस ने बङी कामयाबी हासिल करते हुए।चार बदमाशो को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।बदमाशो के पास से पहले लूटे गए थम्ब मशीन लेपटॉप दो मोबाइल 35400 रुपए नगदी सहित तीन मोटर साइकिल भी बरामद किए है

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र मे अपराधीक घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है।सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम गोहावर के पुल के पास जंगल मे आधा दर्जन बदमाश लूट की योजना बना रहे थे।

सूचना मिलते ही स्वाट टीम व नूरपुर पुलिस ने बदमाशो को चारो तरफ से घेर लिया।अपनी जान बचाने के लिए बदमशो ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए मुठभेड़ करते हुए चार युवको को गिरफ्तार कर लिया।जबकी उनके दो साथी फरार हो गए।

थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने बताया की पुलिस टीम व स्वाट टीम ने मुठभेड करते हुए बदमाशो को पकङा है पकङे गए बदमाश ने अपना नाम मोहित उर्फ रेंबो पुत्र संजय,गणेश दत्त उर्फ जानू पुत्र दीपक शर्मा,जीशान पुत्र शौकीन निवासी गण बिशनपुर धूंधली थाना स्योहारा बिजनौर व कार्तिक उर्फ कशिश पुत्र रवी कुमार निवासी खानपुर थाना नूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से दो अवैध तमंचे 315 बोर दो जिंदा खोके दो कारतूस दो अवैध चाकू,के साथ तीन मोटर साइकिल 35 हजार 400 रुपए नगदी के साथ लेपटॉप थंब मशीन दो मोबाइल भी बरामद किए है।

बदमाशो से जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होने दो सप्ताह पुर्व केंद्र संचालन के साथ हुई लूटपाट को भी कुबूल किया जिनकी निशानदेही पर लेपटॉप व थम्ब मशीन व 33 हजार रुपए भी बरामद कर लिया है जबकी बाकी राषी खर्च हो गई बताया।थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने बताया की चारो भदमाशो की हिस्ट्रीशीट खंगाली जा रही है चारो आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे व बदमाश है।

पुलिस ने चारो बदमाशो को संबंधित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए जैल भेज दिया।जबकी उनके मुख्या मास्टर माइंड गणेश दत्त शर्मा के भाई की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है जो जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार। पुलिस ने लूटा माल भी बरामद किया।

नूरपूर से हमारे संवाददाता गुलफ़ाम राजा की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago