बिजनौर के थाना नूरपुर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। हाल ही में दोनों हरिद्वार से अपने गांव लौटे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ दो बच्चों का पिता था और हरिद्वार के रोशनाबाद में काम करता था, जहां खुशबू का परिवार भी रहता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात दोनों गांव में एक भट्टे के पास बेहोश मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा नूरपुर
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…