Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपूर में अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर मौके पर ही युवक की मौत, मृतक युवक की 2 दिन बाद होनी थी शादी

बिजनौर के नूरपुर शहर में जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ताज़ा हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी दो दिन बाद शादी होने वाली थी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

घटनाक्रम के अनुसार, नूरपुर-अमरोहा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित फोर-व्हीलर (पिकअप) ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अनिल कुमार (45) पुत्र जोगराज सिंह, निवासी खेड़की, थाना चांदपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नूरपुर के सरकारी अस्पताल से बिजनौर रेफर कर दिया गया।

वहीं, स्कूटी सवार रवींद्र कुमार (25) पुत्र विनोद कुमार, निवासी पीपलाजागीर, थाना नूरपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की दो दिन बाद शादी थी और वह अपनी शादी की तैयारियों के लिए जरूरी सामान खरीदने नूरपुर आ रहा था।

हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया फिलहाल पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा नूरपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago