Categories: नूरपुर

बिजनौर में नूरपुर के गांव दरियापुर में  लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बिजनौर के थाना नूरपुर के क्षेत्र के गांव दरियापुर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। दरियापुर निवासी इसरार अहमद ने बताया कि वह अपनी पत्नी सहाना के साथ रिश्तेदारी में शेरकोट शादी में गए हुए थे। जब वे शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था

घटना को देखकर उनकी पत्नी सहाना सदमे में आ गईं और बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार को करीब सवा आठ बजे मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित इसरार अहमद की पत्नी ने बताया कि चोर उनके घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, कुल मिलाकर 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित परिवार ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस चोरी के मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है

बिजनौर के नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago