खुले में कुर्बानी न करें शांति सौहार्द से मनाएं ईद-उल-अज़हा का पर्व

बिजनौर के नूरपुर थाना प्रांगण में ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवनियुक्त थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि खुले में कुर्बानी न करें

कुर्बानी सिर्फ पूर्व की तरह अपनी अपनी जगहों पर पर्दे मे ही करें। अवशेष खुले में न फेंके। नपा की ओर से अवशेष ले जाने के लिये गाडि़यों का प्रबन्ध किया जाएगा। गांवों में भी ऐसा ही किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि नूरपुर में सुना है सभी तरह के पर्व त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनता आया है। पुलिस को उम्मीद है बकरीद भी आपसी भाईचारे के साथ मनाएंगे

उन्होंने बताया कि बकरीद पर्व के दिन किसी भी तरह की घटना की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें पुलिस उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक देखेगी।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार मनाने के दौरान किसी भी तरह की घटनाएं नहीं हो इसका आप विशेष ख्याल रखें।

उन्होने कहा की प्रतिबंधित पशुधन की बली नही दे सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने से बचें क्योंकि भड़काऊ पोस्ट करने वाले के ऊपर प्रशासन द्वारा पैनी निगाह रखी जा रही है। जनप्रतिनिधि तथा बुद्धिजीवी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर निगाह रखें।

बैठक मे उपनिरीक्षक देवी प्रसाद,गुलाम नबी, संजीव जोशी सभासद असलम मलिक, सभासद नईम अहमद,कारी असरारुल हक, ग्राम प्रधान ताजपुर शमशाद फरीदी, व नगर के उलेमा मौजूद रहे।

बिजनौर के नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago