Categories: नूरपुर

बिजनौर में भूरे शाह बाबा के सालाना 46 वे उर्स में उमड़े जायरीन अकीदत के साथ अदा कि गयी चादरपोशी कि रस्म

बिजनौर के नूरपुर मोहल्ला शहीद नगर स्थित दरगाह सूफी भूरे शाह बाबा का सालाना 46 वा उर्स बुधवार को आयोजित हुआ जिसमें दूर दराज से आये अकीदतमंदो ने बाबा के मजार पर सिर झुका अपने और अपने परिवार के लिये अमन चैन कि दुआएं की

उर्स की शुरुआत दोपहर कुरआन पाक की तिलावत के साथ हुई वहीं बाद नमाज असर बच्चा कव्वाल शारिक साबरी नजीबाबादी मो शाकिर हुसैन व नईम साबरी ने नातिया कौवाली पैश की साथ ही साथ चादर का जलूस निकला और मगरिब की नमाज के ठीक पहले चादरपोशी की रस्म अदा की गयी

उर्स में नगर क्षेत्र के दूर दराज से आये लोगों ने जहाँ उर्स के विभिन्न आयोजनों में अपनी भागीदारी दर्ज करायी वहीं बड़ी संख्या में महिलाओ एंव बच्चों ने उर्स का लुत़्फ उठाया और सूफी अब्दुल गफ्फार मियां के सौजन्य से दरगाह पर आए सभी मेहमानों के लिए मीठे पानी का शरबत वह खाने का इंतजाम किया गया लगभग 1000 आदमी ने खाना खाया

मजार के वर्तमान सज्जादानशीन सूफी अब्दुल गफूर मियाँ ने उर्स में आये सभी जायरीनों के प्रति आभार प्रकट किया।उर्स मे मियां अब्दुल सलाम,महबूब अली,हाजी सूफी रमजानी मियां आजम तुला मियां रमन वाला, मोहम्मद नबी राजा, मोहम्मद फैज,आदी सहयोग रहा।

बिजनौर के नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago