Categories: नूरपुर

बारात में जा रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से हुईं मौत, बारातियों ने ट्रैक्टर चालक पर उतारा गुस्सा

जनपद बिजनौर के राजा का ताजपुर के निकटवर्ती ग्राम भुतपुरी में ग्राम दरियापुर से नत्थू सिंह पुत्र झबरे सिंह सैनी की पुत्री की बारात के चढ़त के दौरान इकरार पुत्र शेरा ग्राम दरियापुर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टिपल की चपेट में आने से मौत हो गई।

हादसा उस वक़्त हुआ जब बरात मेन रोड पर चल रही थी ग्राम बक्सर पुर निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र किशोरी सिंह चेला गांव से गन्ने का ट्रैक्टर ट्राली से वापस आ रहा था ग्राम भुतपुरी में आने पर सामने से आ रही गाड़ी के बचाने के प्रयास में इकरार पुत्र शेरा ग्राम दरियापुर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टिपल की चपेट में आ गया परिजन घायल युवक को नूरपुर के नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

सूचना पर नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ थाने ले गए वही ताजपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार ट्रैक्टर ट्राली को अपने साथ ताजपुर ले आए बारातियों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की चालक को बंधक बना लिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को बंधक मुक्त कराया।

बारात में जा रहे इकरार की ट्रैक्टर ट्राली के टिपल में आने से मौत। बारातियों ने ट्रैक्टर चालक पिटाई की।

नूरपूर से हमारे संवाददाता गुलफ़ाम राजा की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago