नूरपुर पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Bijnor: नूरपुर पुलिस ने चार शातिर चोरों को नहटौर चौराहे से गिरफ्तार किया है। लगातार क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को लेकर जहां व्यापारियों में आक्रोश फैला हुआ है तो वहीं पुलिस भी लगातार शातिर चोरों की तलाश में धूल फांक रही थी

कल पुलिस में कामयाबी हासिल करते हुए नहटौर चौराहे से 4 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है इनके पास से गैस सिलेंडर सोलर पैनल व बैटरी बरामद हुई है फिलहाल पुलिस चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार नूरपुर में लगातार अज्ञात चोर कस्बे में स्थित व्यापारियों की दुकानों पर हाथ साफ कर आसानी से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने का सिलसिला आम हो चला था इसको लेकर स्थानीय लोगों व व्यापारियों में आक्रोश फैला हुआ था

एसपी के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज नूरपुर पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है कैफ़ पुत्र मोहम्मद अनीस मोहल्ला मोहम्मद नगर थाना नूरपुर जहीम पुत्र गुलाम मोहम्मद मोहल्ला हजरत नगर थाना नूरपुर इस्लामुद्दीन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मोहल्ला हजरत नगर थाना नूरपुर अफसर पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला हजरत नगर थाना नूरपुर को पुलिस ने सोलर पैनल दो गैस सिलेंडर एक छोटा लाल रंग का सिलेंडर दो बैटरी काले व सफेद रंग के साथ नहटौर चौराहे से गिरफ्तार किया है पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नूरपुर पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, गैस सिलेंडर सोलर पैनल व बैटरी बरामद, आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं

नूरपुर से गुलफ़ाम राजा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago