Categories: नूरपुर

नूरपुर के युवक की गाज़ियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत ।

Reported By : गुलफ़ाम रज़ा | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 2 अगस्त , 2021

#Bijnor : गाजियाबाद में एक सङक दुर्घटना में नूरपुर के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों मै कोहराम मच गया। देर शाम पहुँचे युवक के शव देखने वालों का तांता लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर भट्टा वाला निवासी हारून मंसूरी का पुत्र सोनू दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था शनिवार शुबह वह अपनी बाइक द्वारा नूरपुर से दिल्ली जा रहा था।

रास्ते में गाजियाबाद के विजय नगर के निकट पीछे आ रहे तेज गति वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सोनू की मोके पर ही दर्दनाक मोत हो गई।मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर जानकारी प्राप्त की।

देर शाम शव के घर पहुँचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा मोहल्ला शोक की लहर में डूब गया।परिजनों ने देर शाम ही युवक के शव को सुपुर्द खाक कर दिया। बता दें कि सोनू काफी मिलनसार युवक था उसकी मौत से हर कोई गमजदा है।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए ©️Bijnor Express पर बने रहे

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago