Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर थाना परिसर में झण्डा दिवस मनाया गया, पुलिस ध्वज अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और सेवा का प्रतीक हैं: थानाध्यक्ष

बिजनौर के नूरपुर में 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा पुलिस को ध्वज प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को थाना परिसर नूरपुर में धूमधाम से झण्डा दिवस मनाया गया

इस अवसर पर थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने पुलिस ध्वज को सलामी दी और इसके महत्व पर प्रकाश डाला थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ध्वज अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और सेवा का प्रतीक है। यह पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल हमेशा नागरिकों की सुरक्षा और न्याय की स्थापना के लिए तत्पर रहता है।इस अवसर पर थाना स्टाफ के सभी सदस्यों ने ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया और पुलिस बल की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने पुलिस बल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।झण्डा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। जिन्होंने पुलिस की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago