Categories: नूरपुर

नींदडु निवासी दंपति की ट्रक की चपेट आने से महिला की मौके पर मौत । पति गंभीर रूप से घायलपति गंभीर रूप से घायल

Bijnor : नींदडु निवासी एक दंपति  की ट्रक की चपेट में आ गये, जिससे ट्रक ने महिला के सिर को बुरी तरह कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया साथ ही मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भिजवाया।

बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे नींदडु निवासी नफीस अहमद अपनी पत्नी तहजीब के साथ अम्हेडा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब उनकी मोटरसाइकिल विद्यालय अम्हेडा के नजदीक पहुंची तो मोटरसाइकिल बिजनौर से नूरपुर की दिशा में जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक ने महिला के सिर को बुरी तरह कुचल दिया साथ ही महिला का पति नफीस भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अम्हेडा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर दंपति के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल नफीस को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया साथ ही मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भिजवाया।

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे संवाद-दाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago