बारात में उड़ी रात्रि कर्फ्यू व कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, विडियो वायरल

बिजनौर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बिजनौर में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 345 पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि कोरोना संक्रमित सक्रिय केसों की संख्या 3 हजार119 हो गई है

उसके बावजूद भी बिजनौर की जनता कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिखाई नहीं दे रही है। बिजनौर में देर शाम कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां एक शादी समारोह के कार्यक्रम में देखने को मिली।

दर्जनों की संख्या से ज्यादा लोग सड़क पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आए जिसकी पुलिस को जरा सी भी भनक नहीं लगी

बिजनौर पुलिस द्वारा जनपद में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर लाखों का जुर्माना वसूला जा रहा है फिर भी देर शाम जिले की यह पुलिस कही दिखाई नही दी

बिजनौर थाना कोतवाली शहर में रात्रि कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए गांव आदौपुर के पास एक बारात में बराती जमकर ठुमकते हुए नजर आए। इस बारात में कई बराती बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर ठुमक रहे थे जिसकी भनक पुलिस को नहीं लग पाई।

बारात में ठुमक रहे यह बराती कोरोना से बिल्कुल भी डरते हुए नजर नहीं आ रहे थे। जिले के प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जिले में हो रहे ऐसे कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा देनी चाहिए जिससे जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके

बारात में उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/GXw7sRQeeUY

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago