बिजनौर पुलिस का नया कारनामा ज़िले की पीआरवी यूपी 112 टॉप टेन में शामिल हुई

जनपद बिजनौर की यू0पी0-112 पीआरवी को प्रदेश में मिला आठवां स्थान मिलकर शीर्ष-10 में शामिल हुई डॉ0 धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर के दिशा-निर्देशन व डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी यू0पी0-112 के निकट पर्यवेक्षण तथा श्री रजी अहमद, प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 के कुशल नेतृत्व में जनपद बिजनौर की पीआरवी द्वारा प्रचलित माह जून-2022 में इवेंट में Dispatch, Acknowledge Enroute, Arrive, ATR की समस्त कार्यवाही में न्यूनतम समय लिया गया है।

प्रचलित माह जून-2022 में औसत रिस्पोंस टाइम 10 मिनट से भी कम रहा है, इसके अतिरिक्त Wrong Arrival तथा Preempt की संख्या भी न्यूनतम पायी गयी है। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 जनपदों में जनपद बिजनौर का नाम सम्मिलित किया गया है तथा जनपद बिजनौर का प्रचलित माह जून-2022 में अष्टम स्थान (08वीं रैंक) हेतु चयनित किया गया है।

श्री अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक यू0पी0-112 लखनऊ द्वारा जनपद बिजनौर यू0पी0-112 पीआरवी द्वारा इस प्रकार लगनशील एवं तत्परता पूर्वक कार्य करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा इस सराहनीय कार्य के लिये डॉ0 धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर को पीआरवी गाडी का मॉड्यूल व श्री रजी अहमद, प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago